Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

परेश रावल का खुलासा-..जब 15 दिनों तक 'पेशाब को बीयर जैसे पीना पड़ा

'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'भूल भुलैया' जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके

28 Apr 2025

परेश रावल का खुलासा-..जब 15 दिनों तक 'पेशाब को बीयर जैसे पीना पड़ा

परेश रावल भारतीय मनोरंजन जगत के एक दिग्गज अभिनेता हैं। 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'भूल भुलैया' जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। जहां एक ओर उन्होंने कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया, वहीं 'वास्तव' और 'द स्टोरीटेलर' जैसी फिल्मों में अपने गंभीर अभिनय से भी सराहना बटोरी। हाल ही में एक इंटरव्यू में परेश रावल ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया, जब उन्होंने लगातार 15 दिनों तक अपना मूत्र पिया था। परेश रावल ने इसके पीछे क्या वजह बताई।

दरअसल, यह घटना तब की है, जब परेश रावल फिल्म 'घातक' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद टीनू आनंद और डैनी डेन्जोंगपा उन्हें नानावटी अस्पताल लेकर पहुंचे। उस समय परेश रावल को डर था कि कहीं इस चोट की वजह से उनका करियर ही खत्म न हो जाए। इसी बीच, अभिनेता अजय देवगन के पिता और दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने परेश रावल को एक अनोखी सलाह दी। वीरू देवगन ने परेश को अपना ही मूत्र पीने की सलाह दी थी। परेश रावल ने इस सलाह को अपनाते हुए लगातार 15 दिनों तक ऐसा किया।

परेश रावल ने दिए एक इंटरव्यू में इस किस्से को विस्तार से शेयर किया। उन्होंने कहा, "जब मैं नानावटी अस्पताल में भर्ती था, तब वीरू देवगन मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने मेरी चोट के बारे में पूरी जानकारी ली। सारी बात सुनने के बाद उन्होंने मुझे एक अनोखी सलाह दी। वीरू जी ने कहा कि सुबह उठते ही अपना पेशाब पी लेना चाहिए। इससे दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने मुझे शराब, चिकन और तंबाकू जैसी चीजें तुरंत छोड़ने की भी सलाह दी।"

इसके बाद परेश रावल ने वीरू देवगन की सलाह मानते हुए लगातार 15 दिनों तक बीयर की तरह अपना पेशाब पिया। 15 दिन बाद जब उनकी एक्स-रे रिपोर्ट आई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट में एक सफेद रेखा दिखाई दी, जो इस बात का संकेत था कि उनकी चोट तेजी से ठीक हो रही है। आमतौर पर ऐसी चोट को भरने में दो से ढाई महीने का समय लगता है, लेकिन परेश रावल का कहना है कि वीरू देवगन की सलाह की वजह से उनकी चोट सिर्फ डेढ़ महीने में पूरी तरह ठीक हो गई। परेश रावल जल्द ही फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परेश रावल का खुलासा-..जब 15 दिनों तक 'पेशाब को बीयर जैसे पीन
'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'भूल भुलैया' जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News